फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Goods vehicles roaming overloaded on the roads of Una, no one to ask

Una News: ऊना की सड़कों पर ओवरलोड घूम रहे मालवाहक वाहन, पूछने वाला कोई नहीं

Mon, 10 Jun 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Goods vehicles roaming overloaded on the roads of Una, no one to ask
ऊना शहर के रोटरी चौक पर ट्रैक्टर ट्राली पर ओवर लोड की गई पराली लेकर जाता चालक​
चौक-चौराहों पर खड़ी पुलिस भी बनी मूकदर्शक
विज्ञापन

यातायात नियमो की लापरवाही का सिलसिला बदस्तूर जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सड़क पर यातायात निमयों की अवहेलना दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। खासकर मालवाहक वाहन ओवरलोड होकर ऊना की सड़कों पर घूम रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई भी वक्त के साथ गई गुजरी नजर आ रही है। हैरानी का विषय यह है कि ऊना मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक से लेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक आदि बड़े अधिकारियों के कार्यालय हैं। ऊपर से सड़क पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए अत्याधुनिक सुविधा के कैमरे चालान करने के लिए स्थापित किए गए हैं। दूसरी ओर ऊना के मुख्य चौक चौराहों पर भी यातायात पुलिस की टीमें तैनात रहती हैं। फिर भी मालवाहक वाहन बिना किसी डर के यातायात निमयों की ठेंगा दिखा रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक साबित हो रही है।
कुछ ऐसा ही उदाहरण का प्रमाण यहां गत दिवस देखने को मिला। जब एक चालक पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर ऊना की सड़कों पर गुजरा। मालवाहक पर क्षमता से अधिक पराली का लदा होना एक ओर चालक की जान के लिए खतरा बना रहा, तो वहीं सड़क पर गुजर रहे अन्य वाहन चालक और राहगीर भी सकते में रहे। उधर, एसपी ऊना राकेश सिंह का कहना है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जाएगा। पुलिस जबान नियमित तौर से चालान कर रहे हैं।
विज्ञापन

---
दुरुस्त हो यातायात सुरक्षा की व्यवस्था
स्थानीय ऊना वासी बुद्धिजीवियों में पूर्व सैनिक राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष जीआर वर्मा, पूर्व वायु सैनिक हरीश चंद्र शर्मा आदि कई ने कहा कि सड़क पर सही तरीके से चलना और वाहन चलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कुछ मालवाहक चालक इन यातायात नियमों को न मानकर स्वयं ही जान खतरे में डाल रहे हैं, साथ ही अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालते हैं। पुलिस ऐसे चालकों पर लगाम लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed