फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Golden Club Jalgran winner in the final of 45 kg weight category of Kabaddi

Una News: कबड्डी के 45 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में गोल्डन क्लब जलग्रां विजेता

Mon, 13 May 2024 02:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 13 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Golden Club Jalgran winner in the final of 45 kg weight category of Kabaddi
कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोमांचकारी मुकाबले
विज्ञापन

ऊना। गोल्डन स्पोटर्स क्लब जलग्रां टब्बा की ओर से स्थानीय खेल मैदान में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को काफी रोमांचकारी मुकाबले खेले गए। रविवार को 45 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोल्डन क्लब जलग्रां विजेता बना। जलग्रां ने कुरूक्षेत्र को 30-10 से हराकर जीत दर्ज की।

क्लब के प्रधान चंदन शर्मा ने बताया कि 45 किलोग्राम भार वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कुरुक्षेत्र और बालीवाल के बीच हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र ने 34-26 के अंतर से हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गोल्डन स्पोटर्स क्लब जलग्रां ने बढ़ेडा को 29-27 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा 65 किलोग्राम भारवर्ग में पहला मुकाबला गरधला और रूद्रा अकादमी ऊना के बीच हुआ। इसमें गरधला ने 33-26 के अंतर से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, दूसरे मुकाबले में फरीदाबाद ने देहलां को 24-13 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

इसके अलावा फरीदाबाद ने गोल्डन क्लब जलग्रां को 31-15 से हराया। 65 किलोग्रामी भार वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला माता चिंतपूर्णी और शिवा क्लब जलग्रां के बीच हुआ। इसमें शिवा क्लब जलग्रां ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर क्लब के महासचिव मुनीश राणा, बंधन शर्मा, रशपाल, विनोद कुमार, विक्की, गोलू, मनीष, प्रिंस, जसवंत, शिव, रवि विशाल, राजेश, हैप्पी व नितिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed