फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   gold and silver recovered from accused in una

पंडोगा में पकड़े बिना बिल के सोने व चांदी के आभूषण

Tue, 12 Jan 2021 07:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
gold and silver recovered from accused in una
पंडोगा में बिना बिल पकड़े सोने और चांदी के आभूषण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंडोगा में पंजाब से आ रही एक कार से सोने और चांदी के आभूषण पकड़े हैं। विभाग की टीम कार की तलाशी लेने पर कार में से 145 ग्राम सोने और 355 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए।

जानकारी के अनुसार पंडोगा में मंगलवार को राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने होशियारपुर की ओर से आ रहे एक कार चालक को रुकने का इशारा किया। विभाग की टीम ने जब कार की तलाशी ली तो कार से आभूषण बरामद हुए। कार से पकड़े गए आभूषण की कीमत सात लाख 24 हजार 490 रुपये के करीब बताई जा रही है। उक्त कारोबारी कांगड़ा जिला का रहने वाला है। कारोबारी कार से बरामद किए गए सोने के कोई संबंधित बिल एवं कागजात पेश नहीं कर पाया। मामले की पुष्टि राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप उपायुक्त ऊना शाहदेव कटोच ने की है। उन्होंने बताया कि कार से पकड़े गए बिना बिल के सोने पर 43 हजार 740 रुपये जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि पंजाब व हिमाचल सीमा पर पहले भी कई मामले बिना बिल स्वर्ण आभूषण लाने के मामले पकड़े गए हैं। चुनावी माहौल के बीच आबकारी विभाग भी चौकस हो गया है और दिन के साथ रात को भी संदिग्धों पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed