{"_id":"66de0a584449784ed702f046","slug":"gods-blessings-are-showered-by-chanting-the-name-of-shri-krishna-national-saint-baba-bal-una-news-c-93-1-una1002-132614-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण नाम भजन से बरसती है भगवत कृपा: राष्ट्रीय संत बाबा बाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण नाम भजन से बरसती है भगवत कृपा: राष्ट्रीय संत बाबा बाल
Mon, 09 Sep 2024 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 09 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा की प्रवचन वर्षा से वातावरण श्रीकृष्ण नाम महिमा के रंग में रंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/मुबारिकपुर। श्रीराधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां ऊना में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के तत्वावधान से इन दिनों पावन पुनीत श्रीमद्भागवत कथा की प्रवचन वर्षा से समूचा वातावरण श्रीकृष्ण नाम महिमा के रंग में रंगा हुआ है। इस धार्मिक कथा सप्ताह कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बालजी महाराज के संगत ने दर्शन किए व आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर बाबा बाल जी ने कहा कि मनुष्य जीवन दुर्लभ है। इसमें श्रीकृष्ण नाम सिमरन व भजन कीर्तन करने से ही कल्याण सम्भव है। महाराज ने कहा कि जीवन में सुखों के पीछे भागते रहकर उस परमात्मा के सिमरन के लिए समय न निकालना मानव जीवन के लक्ष्य से दूर होने के समान है, जिसमें भागवताचार्य जी के द्वारा जीवन में प्रभु नाम महिमा की शक्ति व प्रभाव का वर्णन का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि इस संसार में कहने को सब अपने दिखते हैं, लेकिन वास्तव में अगर कोई अपना है तो प्रभु नाम भजन व सिमरन से प्रभु कृपा से मिलने वाली आधात्मिक शक्ति, जो हमें सदगुरू के माध्यम से परमात्मा की भक्ति का मार्ग दिखाती है। इस अवसर पर आई संगतों आश्रम में लंगर प्रसाद ग्रहण किया।