फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Dumkhar-Matiyana bridge will make travel easier for eight villages.

Una News: डुमखर-मटियाणा पुल से आठ गांवों की राह होगी आसान

Wed, 23 Sep 2026 04:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 23 Sep 2026 04:31 AM IST
विज्ञापन
The Dumkhar-Matiyana bridge will make travel easier for eight villages.
डुमखर-मटियाना पुल स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए विधायक विवेक शर्मा।
साढ़े तीन करोड़ से बनेगा पुल, डेढ़ करोड़ से दोनों तरफ बनेगी पक्की सड़क
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण, एक माह में भूमि और टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को धनेत पंचायत के डुमखर गांव में राधा कृष्ण गोसदन के समीप प्रस्तावित डुमखर-मटियाणा पुल स्थल का निरीक्षण किया। यह पुल अग्निशमन केंद्र से मटियाणा और बंडू को जोड़ने के लिए प्रस्तावित है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा के अधिशासी अभियंता दुनी चंद ठाकुर और एसडीओ सुरेश कुमार ने विधायक को पुल और सड़क निर्माण से संबंधित जानकारी दी।
विधायक ने कहा कि पुल बनने से धनेत पंचायत के बंडू, मटियाणा, ठठूंह, डुमखर समेत करीब आठ गांवों के सैकड़ों परिवारों को सीधी सड़क सुविधा मिलेगी। ग्रामीण लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। पुल बनने से लोगों को आवागमन के लिए लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डुमखर से राधा कृष्ण गोसदन और अग्निशमन केंद्र होते हुए पक्की सड़क को प्रस्तावित पुल से जोड़ा जाएगा। पुल निर्माण पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये और दोनों ओर पक्की सड़क बनाने पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के लिए आवश्यक निजी भूमि के संबंध में किसानों से बातचीत कर भूमि विभाग के नाम करवाने की प्रक्रिया एक माह में पूरी की जाए। साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी एक माह के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed