फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Free medical camp at Mojowal Anganwadi Center, more than 300 people were examined

Una News: मोजोवाल आंगनबाड़ी सेंटर में निशुल्क मेडिकल कैंप, 300 से अधिक लोगों की हुई जांच

Sun, 13 Jul 2025 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Free medical camp at Mojowal Anganwadi Center, more than 300 people were examined
नंगल (ऊना)। अखिल भारतीय समता आंदोलन की स्थानीय इकाई की ओर से बीजेआर चेरिटेबल एंड एजुकेशन ट्रस्ट व आर्य ईएनटी अस्पताल मेहतपुर के सहयोग से मोजोवाल के आंगनबाड़ी सेंटर में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. केआर आर्य के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने न केवल लोगों की स्वास्थ्य जांच की, बल्कि उन्हें निशुल्क दवाइयां और नजर के चश्मे भी वितरित किए। गांव के सरपंच सुनील कुमार ने कहा कि इस तरह के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के खासकर गरीब लोगों को बहुत लाभ मिलता है, जो बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते।शिविर का नेतृत्व कर रहे डॉ. केआर आर्य ने कहा कि उनका और उनकी टीम का उद्देश्य यही है कि समाज के उन वर्गों तक भी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें जो शहर के बड़े अस्पतालों में जाकर अपना इलाज नहीं करवा पाते। इस मेडिकल शिविर में 300 से भी अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed