फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four injured in collision between two vehicles, one referred to PGI

Una News: दो गाड़ियों की टक्कर में चार घायल, एक पीजीआई रेफर

Tue, 26 Dec 2023 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Four injured in collision between two vehicles, one referred to PGI
ऊना। थाना सदर के तहत लोअर बसाल गांव में चंडीगढ़-धर्मशाला सड़क मार्ग पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। हादसा दो तेज रफ्तार गाड़ियों की टक्कर होने से हुआ। पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 12:30 बजे चंडीगढ़-धर्मशाला सड़क मार्ग पर लोअर बसाल गांव में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर हुई। इसमें एक कार ऊना से अंब और दूसरी अंब से ऊना की ओर जा रही थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया। हालांकि तब तक आसपास के लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा दिया था। बताया जा रहा है कि ऊना से अंब की ओर जा रही कार में चालक सहित दो लोग सवार थे। इसे अमित कुमार, निवासी बदोली, तहसील एवं जिला ऊना चला रहा था। इसके साथ पंकज कुमार, निवासी बदोली बैठा हुआ था। जबकि अंब से ऊना की ओर जा रही कार को दविंद्र कुमार, निवासी बहडाला, तहसील एवं जिला ऊना चला रहा था। इसके साथ रमेश चंद निवासी बहडाला कार में बैठा हुआ था। इस हादसे में घायलों का पहले क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान पंकज, निवासी बदोली की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि हादसा दोनों कार चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed