फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire hydrant project entangled in land dispute

Una News: भूमि विवाद में उलझी फायर हाइड्रेंट योजना

Sat, 21 Feb 2026 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 21 Feb 2026 05:41 AM IST
विज्ञापन
Fire hydrant project entangled in land dispute
दो साल बाद भी शहर में नहीं लगे हाइड्रेंट, गर्मियों से पहले बढ़ी चिंता
विज्ञापन

पड़ताल
शहर के तंग बाजारों तक फायर ब्रिगेड के लिए पहुंचना होता है मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में फायर हाइड्रेंट लगाने की योजना कछुआ चाल चल रही है। पहले टेंडर प्रक्रिया में देरी हुई और अब भूमि विवाद ने योजना को लटका दिया है। नीलाघाट में पानी का टैंक बनाने के लिए चयनित भूमि पर विवाद के चलते शहर तक लाइन पहुंचाना मुश्किल हो गया है। अब गर्मियों का मौसम आने वाला है। इस मौसम में आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में करोड़ों के बजट की यह योजना अभी पूरी होती नजर नहीं आ रही है।
शहर में जल शक्ति विभाग की तरफ से फायर हाइड्रेंट लगाने की प्रक्रिया चल रही है। शहर में विभिन्न 50 स्थानों पर फायर हाइड्रेंट को लगाए जाने हैं। अक्तूबर 2024 में इस योजना पर कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अब वर्ष 2026 के फरवरी माह तक शहर में फायर हाइड्रेंट नहीं लग पाए हैं। इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। शहर में बाजार और कुछ वार्ड ऐसे हैं, जहां के रास्ते काफी तंग हैं। ऐसे में आग लगने की घटना पर फायर ब्रिगेड मौके तक नहीं पहुंच पाती है। इससे कई बार नुकसान अधिक हो जाता है।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर फायर हाइड्रेंट लगाने की योजना तैयार की गई थी। शहर के मुख्य बाजार काफी संवेदनशील हैं। यहां आज तक आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए प्रबंध नाकाफी हैं। ऊना के मुख्य बाजार, जीवन मार्केट, खोखा मार्केट और अरविंद मार्ग मार्केट लगभग 300 से अधिक दुकानें हैं। नीलाघाट क्षेत्र में टैंक का निर्माण शुरू करने के लिए अभी राजस्व विभाग को जमीन संबंधित दिक्कतों को दूर करने के लिए जल शक्ति विभाग की तरफ से पत्र लिखा गया है। इस पर अभी विभाग की तरफ से आगामी कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शहर में फायर हाइड्रेंट स्थापित करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। नीलाघाट में जमीन विवाद के चलते कार्य रुका है। मामला सुलझते ही आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
ई. शशि कांत, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed