फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   FIR filed over comments regarding Dera's funds

Una News: डेरा के फंड पर टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर

Wed, 21 Oct 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 21 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
FIR filed over comments regarding Dera's funds
ऊना। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक आश्रम डेरा बाबा रुद्रानंद के फंड को लेकर सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक आरोप प्रसारित करने के मामले में बंगाणा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर सर्विस सोसाइटी इंप्लाइज यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बंगाणा के रोणखर गांव निवासी प्रवीण शर्मा ने पुलिस अधीक्षक ऊना को दी शिकायत में आरोप लगाया कि एक सोशल मीडिया चैनल पर उनके खिलाफ वीडियो या पोस्ट प्रसारित कर डेरा के पैसे का इस्तेमाल करने और उसे वापस नहीं लौटाने जैसे आरोप लगाए गए। शिकायतकर्ता ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है। प्रवीण शर्मा के अनुसार, कर्मचारी यूनियन का अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनके खिलाफ इस तरह की सामग्री प्रसारित की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में मंगलवार दोपहर 2:40 बजे एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच इंस्पेक्टर रविपाल को सौंपी गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed