फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers demonstrated in Sanoli in protest against the controversial statement, Said- Randhir Sharma would not have withdrawn the statement. Controversial statement was given on the farmers agitating in Delhi

विवादित बयान के विरोध में सनोली में किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 07 Jun 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated in Sanoli in protest against the controversial statement, Said- Randhir Sharma would not have withdrawn the statement. Controversial statement was given on the farmers agitating in Delhi
ऊना। हिमाचल भाजपा नेता व प्रवक्ता रणधीर शर्मा के किसानों के प्रति विवादित बयान के विरोध में सनोली में किसानों ने जमकर नारेबाजी की। कुछ दिन पहले रणधीर शर्मा ने किसानों के विरुद्ध विवादित बयान देकर एक नए विवाद को जन्म दिया है। अब किसान रणधीर शर्मा के इस बयान को आड़े हाथ लेते हुए सड़कों पर उतरने लगे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर रणधीर शर्मा ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों पर दिए अपने बयान को वापस न लिया और किसानों से माफी न मांगी तो उन्हें आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। किसान आने वाले समय में रणधीर शर्मा का पुतला फूंकेंगे और जहां-जहां इनका कोई कार्यक्रम होगा, वहां घेराव करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी जयराम सरकार की होगी। हिमाचल किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह मलूकपुर ने भाजपा को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि देश के किसान अपनी मांगों और कृषि कानूनों के विरोध में पिछले लंबे समय से दिल्ली की सरहदों पर सर्दी, गर्मी और बारिश में शांतमय आंदोलन कर रहे हैं। जिससे देश में भाईचारा बना रहे और माहौल खराब न हो। लेकिन भाजपा नेता बार-बार विवादित बयान देकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर कॉमरेड विजय शर्मा, हिमाचल किसान सभा ऊना के उपाध्यक्ष रंजीत सिंह मलूकपुर, मास्टर मलकीत सिंह, नरिंद्र सिंह मजारा, दलविंद्र सिंह रुबी, अमरीक सिंह, रजिंद्र सिंह, जगरूप सिंह, जसवीर सिंह मानक, गुरमुख सिंह, सर्वजीत सिंह, प्रिंस, हरकरनजोत सिंह, मनु कालिया, अमरजोत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed