फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Effigies of Ravana, Kumbhakaran and Meghnath were burnt.

Una News: रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का किया दहन

Thu, 02 Oct 2025 06:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
Effigies of Ravana, Kumbhakaran and Meghnath were burnt.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद में बाबा विश्वकर्मा मंदिर के सामने मैदान में बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व वीरवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें हजारों लोगों ने पहुंचकर दशहरा पर्व का आनंद उठाया। नगर के बाबा नांगा ड्रामाटिक क्लब एवं समाज सुधार सभा की ओर से दशहरा पर्व को मनाने की तैयारी पिछले कई दिनों से की जा रही थी। ड्रामाटिक क्लब की ओर से इस वर्ष 48वें राम नाटक मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ड्रामाटिक क्लब की ओर से दशहरा पर्व मनाने का इस बार नौंवा उत्सव था। शाम के समय नगर देवता बाबा नागा के समाधि स्थल से रामलीला के कलाकारों ने भगवान रामचंद्र व रावण की सेनाओं को रथों में सजाकर दशहरा पर्व मनाने वाली जगह पर ले जाया गया। जहां पर राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध दिखाया गया। अंत में बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाते हुए रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन कर दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ड्रामाटिक क्लब की ओर से बेहतरीन आतिशबाजी कार्यक्रम भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed