Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Discussion on artificial intelligence and the digital economy

Una News: कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर की चर्चा

Fri, 20 Nov 2026 06:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 20 Nov 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Discussion on artificial intelligence and the digital economy
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के प्रायोजन में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुक्रवार को समापन हो गया। उभरती प्रौद्योगिकियां, नवाचार और समावेशी सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन विषय पर आयोजित सेमिनार में देश-विदेश के शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा और राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने किया। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. समीक्षा और रविराज का भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने आयोजन के लिए अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. शाम बैंस और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच ज्ञान के आदान-प्रदान और शोध की नई संभावनाओं को बढ़ावा देते हैं। इस दौरान उत्तराखंड से आए शोधार्थी महिंदर कुमार ने अपने पूर्व गुरु एवं शोध निर्देशक डॉ. शाम बैंस को पारंपरिक उत्तराखंडी टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन के प्रोफेसर एवं नेपाल सरकार के राष्ट्रीय योजना आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. राम कुमार फुयाल ने सतत विकास और उसकी चुनौतियों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक प्रगति और सामाजिक समानता के बीच संतुलन की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी सत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल अर्थव्यवस्था, वित्तीय समावेशन, तकनीकी नवाचार, शिक्षा, उद्यमिता और सतत विकास जैसे विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने कहा कि उभरती तकनीकों का प्रभावी उपयोग विकसित भारत-2047 के लक्ष्य और समावेशी अर्थव्यवस्था के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है।

समापन समारोह में विभिन्न सत्रों में उत्कृष्ट शोध-पत्र प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. मनजीत सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत कर अतिथियों, वक्ताओं, शोधार्थियों और आयोजन समिति का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed