फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Development work stalled

Una News: सांसद आदर्श ग्राम योजना में लटके विकास के काम

Thu, 17 Sep 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 17 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Development work stalled
ऊना। सांसद आदर्श ग्राम योजना में गोद ली गई दो पंचायतों में विकास के कार्य लटक कर रह गए हैं। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने ऊना जिले के सदर ऊना और गगरेट ब्लॉक में दो पंचायतों को गोद लिया है। गगरेट की चलेट पंचायत में आधे से ज्यादा कार्य तो अभी तक शुरू भी नहीं हो पाए हैं। ग्रामीण विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक विकास कार्य को शुरू करने की दिशा में दिलचस्पी तक नहीं दिखाई है। वहीं दूसरी ओर सदर ऊना ब्लॉक की चताड़ा पंचायत में चार कार्य प्रगति पर हैं, तो वहीं दो का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बता दें कि गगरेट ब्लॉक में ग्राम पंचायत चलेट के तहत ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से 25, बिजली बोर्ड के एक, लोक निर्माण विभाग के तीन सहित कुल 29 कार्य इस योजना के तहत किए जाने हैं। जिनमें से ग्रामीण विकास विभाग के सात, बिजली बोर्ड का एक, लोक निर्माण विभाग के तीन सहित कुल 11 कार्य शुरू ही नहीं हो पाए हैं। ग्रामीण विकास विभाग के 14 कार्य पूर्ण हो गए हैं तो चार अन्य कार्य अयोग्य पाए गए हैं। पंचायत सामुदायिक भवन चलेट, 60 सोलर लाइट इंस्टॉलेशन, निर्माण रास्ता पंचायत घर से निरंजन की दुकान तक, निर्माण रास्ता निरंजन की दुकान से सराय तक का कार्य ग्रामीण विकास विभाग को अनुदान मंजूरी के लिए प्रस्तावना भेजी गई है। क्षेत्र में इंटरलॉक टाइल, स्कूलों में शौचालय निर्माण, पीने के पानी की टंकी मरम्मत, रास्ते का निर्माण पूर्ण हो चुका है। दूसरी ओर बरसाती पानी की निकासी और निर्माण रास्ता, ओपन जिम का कार्य व्यावहारिक नहीं पाया गया है। वहीं ऊना सदर ब्लॉक के तहत ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से 11, जिला परिषद पांच, शिक्षा विभाग तीन, बिजली बोर्ड दो, प्लानिंग एक, वर्क डिपार्टमेंट तीन, जल शक्ति विभाग एक सहित कुल 26 कार्य चिह्नित किए गए हैं। जिनमें से चार कार्य प्रगति पर हैं और दो कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। एक कार्य व्यावहारिक नहीं निकला है। 19 कार्य ग्राम पंचायत चताड़ा में इस योजना के तहत पूर्ण हुए है। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। योजना के तहत लंबित कार्यों को तय समय पर जनहित में पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed