फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Director of Education Department conducted surprise inspection of bookseller shops

Una News: शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने किया पुस्तक विक्रेता की दुकानों का औचक निरीक्षण

Sat, 21 Feb 2026 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 21 Feb 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director of Education Department conducted surprise inspection of bookseller shops
विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई से पुस्तक विक्रेताओं में हड़कंप
विज्ञापन

विद्यालय का लोगो लगाकर काॅपियां, बैग बेचने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) ऊना अनिल कुमार तक्खी ने शुक्रवार को एक निजी विद्यालय के बाहर स्थित पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उपनिदेशक के औचक निरीक्षण से पुस्तक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विभाग को मिली शिकायतों एवं प्रामाणिक जानकारी के आधार पर यह संज्ञान में आया कि कुछ पुस्तक विक्रेता विद्यालय का लोगो लगाकर और अभिभावकों को यह दर्शाकर पुस्तकें बेच रहे हैं कि संबंधित विद्यालय की किताबें एवं कॉपियां केवल उन्हीं दुकानों पर उपलब्ध हैं।
कुछ दुकानों को विद्यालय के नाम से चिह्नित भी किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ऐसी कोई पाठ्य-पुस्तक उपलब्ध नहीं थी, जिस पर विद्यालय का लोगो अंकित हो। कुछ कॉपियां एवं विद्यार्थियों के बैग निजी विद्यालय के लोगो के साथ पाए गए। इस संबंध में पुस्तक विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिए गए कि इस प्रकार के लोगो युक्त कॉपियों एवं बैगों का समस्त स्टॉक तत्काल प्रभाव से हटाया जाए । भविष्य में इस प्रकार की सामग्री की बिक्री न की जाए। उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि विभागीय टीम दोबारा निरीक्षण करेगी और यदि दोबारा लोगो युक्त कॉपियां या बैग पाए गए तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा उक्त स्टॉक को विभाग जब्त कर लेगा। उपनिदेशक ने यह भी अवगत कराया कि निदेशालय शिमला से प्राप्त आदेशों के अनुसार किसी भी विद्यालय द्वारा विशेष दुकानों को अपनी पुस्तकें, कॉपियां अथवा अन्य शैक्षणिक सामग्री बेचने के लिए चिह्नित नहीं किया जा सकता। इस संबंध में पूर्व में भी दिशा-निर्देश प्रकाशित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पुस्तक विक्रेताओं एवं विद्यालय प्रबंधन से इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा या आर्थिक बोझ का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed