फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand to amend TCP regulations for the Amb-Gagret planning area

Una News: अंब-गगरेट योजना क्षेत्र के लिए टीसीपी के नियमों में बदलाव करने की मांग

Thu, 27 Aug 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 27 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demand to amend TCP regulations for the Amb-Gagret planning area
अंब (ऊना)। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग (टीसीपी) द्वारा अंब-गगरेट योजना क्षेत्र के लिए तय किए गए कड़े नियमों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा असंतोष है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में लागू किए गए इन नियमों के कारण लोगों को अपने घरों के नक्शे पास करवाने और नए निर्माण कार्यों को शुरू करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना क्षेत्र में लागू 60 : 40 के अनुपात और निर्माण संबंधी विभिन्न बंदिशों के चलते कई परिवार अपने मकान नहीं बना पा रहे हैं। इसके साथ ही 500 वर्ग मीटर या उससे कम क्षेत्रफल वाले व्यावसायिक प्लॉटों में सेटबैक के सख्त नियम लागू किए गए हैं।
विज्ञापन

व्यावसायिक भूमि की कीमतें पहले से ही बहुत अधिक हैं और इस तरह के कड़े प्रावधानों के कारण भूमि मालिकों के पास निर्माण के लिए जरूरी जगह ही नहीं बचती, जिससे वे कोई भी व्यावसायिक निर्माण करने में असमर्थ हैं। इस समस्या को लेकर बलबीर सिंह, गुरदेव सिंह, संजीव कुमार, अरुण कुमार, अजय शर्मा, मंजीत सिंह, प्रदीप शर्मा, सतपाल, संजय कुमार, दविंद्र सिंह, राकेश सूद और मुकेश सूद सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने मंत्री राजेश धर्माणी, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक और स्थानीय योजना अधिकारी से इन नियमों में तुरंत राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से अपील की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन नियमों में जल्द से जल्द जरूरी संशोधन किए जाएं, ताकि लोगों के आवासीय और व्यावसायिक निर्माण कार्यों में आ रही रुकावट दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed