{"_id":"67b479643b14627530058afc","slug":"dead-body-of-una-resident-found-in-gurnajhadi-of-talai-una-news-r-399-1-sml1039-264200-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तलाई के गुरनाझड़ी में मिला ऊना निवासी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तलाई के गुरनाझड़ी में मिला ऊना निवासी का शव
विज्ञापन
पैर फिसलकर गिरने से मौत की आशंका
मनियारी की दुकान पर करता था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत मनियारी के दुकान में काम करने वाले व्यक्ति का शव तलाई में गुरनाझड़ी के पास मिला। मरने वाले की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना निवासी गांव तिहाणा, डाकघर जतेड़ी, तहसील बंगाणा, ऊना के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दिए बयान में कुलदीप चंद निवासी गांव और डाकघर फाहल तहसील नादौन हमीरपुर ने बताया कि वह तलाई में मनियारी की दुकान करता है। जितेंद्र 15 फरवरी को कुमार सौर छिंज मेले में इसकी दुकान पर आया और बोला कि मेरे पास काम नहीं है, मुझे काम दे दो। उसने उसे अपनी दुकान पर रख लिया। 16 फरवरी को छिंज मेला बड़सर में उन्होंने दुकान लगाई। 17 फरवरी को वह जितेंद्र के साथ तलाई में दुकान पर ही था। रात के समय जितेंद्र खाना खाकर किराये पर लिए मकान में सो गया और कुलदीप खुद परिजनों के पास चला गया। 18 फरवरी को सुबह वार्ड पार्षद ने फोन कर बताया कि आपके पास जो व्यक्ति काम करता है, सड़क किनारे दुकान के सामने सिर के बल पड़ा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जितेंद्र कुमार की मौत पैर फिसलने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।