फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   dc una tour to cowshed

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया गोकुल ग्राम का निरीक्षण

Wed, 13 Jan 2021 05:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
dc una tour to cowshed
उपायुक्त राघव शर्मा ने किया गोकुल ग्राम का निरीक्षण
विज्ञापन

ऊना। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बुधवार को गोकुल ग्राम थाना खास का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गोकुल ग्राम में बेसहारा पशुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी हासिल की और अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोकुल ग्राम बनाने के लिए थाना खास में 500 कनाल भूमि चयनित की गई है। जहां पर 60 प्रतिशत देसी गाय तथा 40 प्रतिशत बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान किया जाएगा। कटौहड़ कलां में बनेगी आधुनिक गोशाला इसके उपरांत डीसी ने कटौहड़ कलां गोशाला का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि इसे आधुनिक गोशाला के रुप में विकसित किया जाएगा। पशु पालन विभाग के अधिकारी गोशाला के विस्तार और सुधार के लिए विस्तृत डीपीआर जल्द से जल्द तैयार करें। साथ ही उपायुक्त राघव शर्मा ने निर्माणाधीन मुर्राह प्रजनन फार्म बरनोह, पशु पालन विभाग के निर्माणाधीन क्षेत्रीय अस्पताल, घंडावल और चिंतपूर्णी गोशाला का जायजा भी लिया। इस अवसर पर उपनिदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन भी उनके साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed