फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dampness hinders the synthetic flooring work of the indoor stadium

Una News: इंडोर स्टेडियम की सिंथेटिक फ्लोरिंग के कार्य में सीलन बनी बाधा

Sun, 22 Feb 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dampness hinders the synthetic flooring work of the indoor stadium
खेल गतिविधियां हो रहीं प्रभावित, 28 फरवरी तक कार्य पूरा होने की जताई संभावना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। इंदिरा गांधी खेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में सिंथेटिक फ्लोरिंग का कार्य फर्श से आ रही सीलन के कारण बाधित हो गया है। पहले यह कार्य जनवरी माह की शुरुआत में पूरा होना था, लेकिन लगातार बनी नमी के चलते काम में देरी होती जा रही है। अब विभागीय अधिकारी 28 फरवरी तक कार्य पूरा होने की संभावना जता रहे हैं। हालांकि पूर्व में भी कई बार समय सीमा बढ़ चुकी है।
इंडोर स्टेडियम में सिंथेटिक फ्लोरिंग का काम अंतिम चरण में बताया जा रहा है, लेकिन फर्श का गीलापन बड़ी अड़चन बना हुआ है। तकनीकी मानकों के अनुसार फ्लोरिंग बिछाने से पहले फर्श का पूरी तरह सूखा होना आवश्यक है, अन्यथा भविष्य में सतह पर दरारें या उखड़ने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
विज्ञापन

इसी आशंका के चलते विभाग जल्दबाजी में काम पूरा करने से बच रहा है। फ्लोरिंग का कार्य अधूरा रहने से यहां आयोजित होने वाली कुश्ती, जूडो, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसी खेल गतिविधियां फिलहाल ठप पड़ी हैं। खिलाड़ी अभ्यास के लिए वैकल्पिक स्थानों की तलाश करने को मजबूर हैं। स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का कहना है कि लंबे समय से आधुनिक खेल सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और सिंथेटिक फ्लोरिंग से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल पातीं। ऐसे में कार्य में हो रही देरी से निराशा बढ़ रही है। बीते वर्ष दिसंबर तक कार्य पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन सीलन की समस्या के कारण समय सीमा पहले जनवरी और अब फरवरी के अंत तक पहुंच गई है। जिला खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने बताया कि 28 फरवरी तक इंडोर स्टेडियम में सिंथेटिक फ्लोरिंग का कार्य पूरा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फर्श में मौजूद नमी के चलते जल्दबाजी करने पर गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, इसलिए पूरी तरह सूखने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed