{"_id":"58961a6f4f1c1bda22e81052","slug":"purse-snatching-in-una-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरे बाजार युवती का पर्स छीन स्कूटर सवार फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरे बाजार युवती का पर्स छीन स्कूटर सवार फरार
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय टक्का रोड पर शुक्रवार देर सायं स्कूटर सवार युवक सड़क किनारे जा रही एक युवती का बैग छीन फरार हो गए।
विज्ञापन
युवती के चिल्लाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शीतला मंदिर ऊना के समीप रहने वाली शोभा शुक्रवार शाम करीब 8 बजे पिता संग ऊना से वापस घर जा रही थी।
इतनें में स्कूटर सवार युवकों ने युवती का बैग छीन लिया। युवती ने बताया कि बैग में करीब 5 हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम सहित अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। पुलिस चौकी ऊना से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। बता दें कि पिछले दो माह में टक्का रोड पर लूट की यह पांचवीं वारदात सामने आई है, जिससे लोगों में दहशत बनी है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन