फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Class 9 student drowns while bathing in a pond with friends; one rescued.

Bhadohi News: दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए नाैवीं के छात्र की डूबने से मौत, एक को बचाया

Wed, 26 Aug 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student drowns while bathing in a pond with friends; one rescued.
मृतक प्रियांशु विश्वकर्मा। फाइल फोटो
क्षेत्र के संवरपुर गांव में मंगलवार की सुबह आठ बजे पांच दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए नौवीं कक्षा के छात्र प्रियांशु विश्वकर्मा (14) की डूबने से मौत हो गई। वहीं उसके साथी राज विश्वकर्मा को ग्रामीणों ने बचा लिया। छात्र का शव चार घंटे बाद ग्रामीणों से तालाब से बाहर निकाला गया। मां रेनु के मुताबिक प्रियांशु दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे प्रियांशु और राज विश्वकर्मा पांच साथियों संग गांव के तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय प्रियांशु और राज डूबने लगे। यह देख अन्य लड़के बाहर निकले और चीखने लगे। उसी दौरान उधर से गुजर रहे पुल्ली विश्वकर्मा मौके पर पहुंचा और गमछा फेंककर राज को बाहर बचा लिया, लेकिन प्रियांशु गहरे पानी में चला गया। घटन की सूचना मिलने पर ग्रामीण तालाब में उतर गए। करीब चार घंटे ढूढ़ने के बाद दोपहर 12 बजे प्रियांशु का शव मिला। शव देखते ही प्रियांशु की मां रेनु देवी और बड़ी बहनें प्रियंका और प्रिया रोने लगी। घर का चिराग बुझने से मां रेनु देवी सदमे में है। उसके के पिता सुभाष मुंबई में कारपेंटर का काम करते है। सूचना मिलने पर वह भी वहां से घर के लिए रवाना हो गए है। प्रियांशु संवरपुर के केशव प्रसाद इंद्रावती देवी इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र था। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप मिश्र ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

-----------
रक्षाबंधन से पहले तीन दिन पहले इकलौते भाई की मौत से सदमे में बहनें
रक्षाबंधन की घर में तैयारियां चल रही थीं। बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार था, लेकिन त्योहार से तीन दिन पहले ही हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। दोनों बहनें सदमे हैं। प्रियांशु के घर से प्राथमिक विद्यालय की दूरी करीब 100 मीटर है। स्कूल के बगल स्थित पार्वती तालाब में गांव के बच्चे पहले से नहाने जाते थे। मंगलवार को भी पांच बच्चे तालाब में नहाने पहुंचे थे। अचानक हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। जिस तालाब पर यह घटना हुई है वह हमेशा खतरा बना रहता है। तालाब के पास ही आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय भी है। जिससे बच्चों को लेकर परिजन चिंतित रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed