{"_id":"579e35564f1c1be3762b8bc8","slug":"pradhan-and-seceratory-found-in-critical-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगरलियां मनाते धरे प्रधान और सचिव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगरलियां मनाते धरे प्रधान और सचिव
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
जिले के एक गांव में पंचायत महिला प्रधान और सचिव के आपत्तिजनक परिस्थितियों में पकड़े जाने पर माहौल गर्मा गया। बताया जा रहा है कि सचिव की महिला प्रधान के परिजनों ने जमकर धुनाई भी की, जिसको लेकर जमकर हंगामा भी हुआ। जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव में शनिवार देर रात पंचायत प्रधान और सचिव को कुछ लोगों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस पर बवाल मच गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तू तू-मैं मैं भी हुई।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। मामला गर्माने पर पारिवारिक सदस्यों ने सचिव की जमकर धुनाई की। देर रात गांव में हंगामा चलता रहा। बाद में स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत करवाया गया। क्षेत्र में महिला प्रधान और सचिव के इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। घटना के बाद मामले को लेकर कोई भी पक्ष खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। मामले को दबाने का भी प्रयास किया जा रहा है। एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन