फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   new investigation in crime case

आरोपी ने खुद की कमीज पहनाई, फिर लगा दी आग

Thu, 10 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 10 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
new investigation in crime case
- फोटो : demo pic

बनखंडी के बहुचर्चित कार बर्निंग केस में हाई प्रोफाइल ड्रामे का पर्दाफाश हुआ है। किसी सस्पेंस थ्रिलर की स्क्रिप्ट की तरह आरोपी ने अपने साथ लाए गए युवक पर पेट्रोल छिड़ककर अपनी कार समेत उसे आग के हवाले कर दिया। खुद को इस फर्जी हादसे में मरा हुआ साबित करने के लिए आरोपी ने पहले तो युवक को अपनी कमीज पहनाई और उसके बाद उसके पर्स में अपने विजिटिंग कार्ड रख दिए, जिससे अवशेषों से यह साबित हो सके कि हादसे में उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन


हादसे में मारा गया व्यक्ति मूलत: उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है और वह युवक 20 से 25 साल का था। हालांकि, जिसकी अभी तक पूरी तरह शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसपी अनुपम शर्मा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी चंदन जालंधर में किसी आढ़ती के यहां बतौर मुंशी कार्यरत था, जहां उसने करीब 40 से 50 लाख का गोलमाल करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया और पूरे प्रकरण पर सबकी आंखों में धूल झोंकने का असफल प्रयास किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने खुद को गोलमाल किए गए कर्ज से मुक्त करने के लिए यह ड्रामा रचा और जालंधर से ही एक नशेड़ी युवक को अपने साथ ले आया। रास्ते में उसने उसे शराब पिलाई और ऊना से वापसी पर जब वह नशे से अचेत हो गया तो उसे अपने कपड़े पहनाकर उसे आग के हवाले कर दिया तथा खुद वहां से चंपत हो गया। आरोपी से पूछताछ के आधार पर वह इसके बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ और उसके बाद दिल्ली। वहीं, दिल्ली से शिमला के लिए चला, लेकिन सोलन में उतर कर उसने नई कहानी गढ़ते हुए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 29 सितंबर की रात होशियारपुर-ऊना जिले की सीमा पर बनखंडी के समीप पुलिस को बनखंडी में एक कार जली हुई हालत में मिली थी, जिसमें से एक शव भी बरामद हुआ। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसकी शिनाख्त जालंधर निवासी चंदन कुमार के रूप में की। चूंकि, बुरी तरह जल चुके शव से कुछ अवशेष मिले, जिनके आधार पर यह पहचान की गई। इस घटना के कुछ ही दिनों बाद आरोपी चंदन कुमार पुलिस के सामने पेश हो गया और उसने दावा किया कि उसे कुछ अज्ञात लोग बनखंडी से अपहरण करके ले गए थे। परिजनों और चंदन के बयान पर पुलिस ने नए सिरे से मामले की जांच शुरू कर की। लेकिन बड़ा सवाल यह था कि अगर हादसे में कथित तौर पर मारा गया व्यक्ति चंदन कुमार नहीं तो फिर कार में किसकी लाश बरामद हुई। लिहाजा, पुलिस ने इस मामले की नए सिरे से जांच शुरू की। बहरहाल, पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए हत्या का केस दर्ज कर चंदन से पूछताछ शुरू की। इसके बाद सुनियोजित हत्या की इस वारदात का खुलासा हुआ। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मारे गए युवक की पहचान को पुलिस टीमें जालंधर रवाना की गई हैं। इस मौके पर डीएसपी हरोली अमित शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तांत्रिक की सलाह पर पिलाई शराब
एसपी अनुपम शर्मा के मुताबिक आरोपी से पूछताछ के दौरान एक और पहलु सामने आ रहा है कि चंदन को किसी तांत्रिक ने सलाह दी कि अगर वह किसी व्यक्ति को शराब पिलाकर उसकी दुआएं लेगा तो उसके दुख दूर हो जाएंगे। हालांकि, आरोपी की इस बात में कितनी सच्चाई है, यह देखना बाकी है। आरोपी ने बयान दिया है कि वह जालंधर के एक ठेके के बाहर से उक्त युवक को कार में बिठाकर ले आया और उसको रास्ते में शराब पिलाई। लेकिन, वह बनखंडी के समीप बेसुध हो गया। इस पर उसने उसे कार समेत जला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed