फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   men looted by fraud

एंड्रायड फोन के नाम पर 3500 की ठगी

Tue, 12 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला ऊना Updated Tue, 12 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

ऊना। मोबाइल पर कॉल कर शातिर ने एक युवक को एंड्रायड फोन के नाम पर ठगी का शिकार बनाया। पीड़ित युवक धर्मवीर ऊना के बहडाला गंाव का रहने वाला है। धर्मवीर ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे फोन आया कि आपका लक्की ड्रॉ निकला है और एक ब्रांडेड एंड्रायड फोन दिया जा रहा है।

शातिरों ने कहा कि इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। यह निशुल्क ही आपके घर तक पहुंच जाएगा। धर्मवीर ने बातों में आकर शातिरों को अपना नाम व घर का पता बता दिया। सोमवार को धर्मवीर को सूचना मिली की उसका पार्सल पोस्ट ऑफिस में आ गया है। धर्मवीर एंड्रायड फोन का पार्सल लेने पहुंच गया, लेकिन पार्सल देने वाले अधिकारियों ने पार्सल की कीमत 3500 के लगभग बताई। युवक ने शातिरों की बातों में आकर बिना कुछ सोचे समझे पार्सल की पूरी फीस काउंटर पर जमा करवा दी। लेकिन, जैसे ही धर्मवीर ने पार्सल खोलकर देखा तो उसमें कोई फोन नहीं था। जबकि, उसमें आर्टिफिशल ज्वैलरी थी। तब उसे ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


उधर, एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो मामले को लेकर जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों से ऐसे ठग गिरोहों के बहकावे में न आने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed