फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   girl committed sucide

रक्कड़ में युवती ने फंदा लगा दी जान

Mon, 08 Aug 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 08 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
girl committed sucide
suicide

सदर थाना ऊना के तहत रक्कड़ कॉलोनी में एक 27 वर्षीय युवती ने फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान नीतू निवासी रक्कड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका के परिजनों से पूछताछ की है।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात नीतू अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। जब सोमवार सुबह परिजनों ने अपनी बेटी को उठने के लिए आवाज लगाई, तो काफी देर तक उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इस पर उन्होंने खिड़की से देखा तो पाया कि उनकी बेटी फंदे से झूल चुकी थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं।
विज्ञापन


नीतू ने आत्महत्या किन कारणों से की है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले को लेकर मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed