{"_id":"5845a5824f1c1bf959447f72","slug":"four-injured-in-fighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में मारपीट, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना ऊना के तहत पड़ते गांव समूर कलां में जमीन विवाद के चलते दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक समूर कलां में रविवार देर रात दो गुटों में जमीन विवाद के चलते बहस हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में स्थानीय निवासी राम प्यार, मोती राम, कमलेश देवी, अनु कुमारी को गंभीर चोटें पहुंचीं। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के चलते मामला शांत करवाया गया। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मारपीट जमीन विवाद के चलते हुई है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। घायलों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
ऋण न चुकाने पर बैंक ने किया कब्जा
ऊना। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला ऊना में ऋण न चुकाने पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार तहसीलदार ऊना की ओर से कोटला कलां में एक दंपति का भौतिक कब्जा बैंक के प्राधिकृत अधिकारी को सौंपा गया। बैंक प्रबंधक गुरबचन ने बताया कि ऋण अदा न करने पर उक्त कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
ऋण न चुकाने पर बैंक ने किया कब्जा
ऊना। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला ऊना में ऋण न चुकाने पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार तहसीलदार ऊना की ओर से कोटला कलां में एक दंपति का भौतिक कब्जा बैंक के प्राधिकृत अधिकारी को सौंपा गया। बैंक प्रबंधक गुरबचन ने बताया कि ऋण अदा न करने पर उक्त कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन