फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   eligal liquor with 6 arrest

अवैध शराब के साथ छह लोग गिरफ्तार

Sat, 01 Apr 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 01 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान लगभग छह लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध शराब की खेप कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकरी के अनुसार जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिलाभर में नाकेबंदी व छापेमारी कर छह मामले दर्ज कर छह आरोपियों के कब्जे से 89250 मिली अवैध शराब बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस चौकी टाहलीवाल के पुलिस कर्मियों ने अमराली में आरोपी कपिल देव निवासी बीदड़वाल के कब्जे से 9000 मिली देशी शराब तथा रोशन लाल निवासी गढ़ी मनसोवाल तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर के कब्जे से 9000 मिली देसी शराब, नंगल खुर्द में आरोपी रविंद्र कुमार निवासी पालकवाह के कब्जे से 9000 मिली देसी शराब, नंगल खुर्द में ही दूसरे आरोपी कमल देव निवासी ललड़ी के कब्जे से 8250 मिली देसी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


वहीं अंब थाना के तहत नंदपुर में पुलिस ने आरोपी वेद प्रकाश निवासी नंदपुर के कब्जे से 45000 मिली देशी शराब तथा पुलिस चौकी जोल के तहत पुलिस ने बड़ूही बाजार में आरोपी राम स्वरूप निवासी बड़ूही के कब्जे से 9000 मिली देसी शराब बरामद की है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed