{"_id":"57a0daf74f1c1b5a7b2b9f04","slug":"elegation-of-transaction-with-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा कर खाते से निकाले 9.40 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़ा कर खाते से निकाले 9.40 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा में खाताधारक के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए। हालांकि, बैंक प्रबंधन ने अपने स्तर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, न्याय न मिलने पर पीड़ित खाताधारक ने इस मामले की डीसी से समुचित जांच करवाने की मांग की है। तत्कालीन बैंक प्रबंधक समेत अन्य बैंक कर्मियों पर खाताधारक के सेविंग अकाउंट से उसकी सहमति के बिना फर्जी हस्ताक्षर कर विभिन्न दस किस्तों में कुल 9 लाख 39 हजार 900 रुपये निकालने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक खाताधारक कोटला कलां निवासी दीपक कुमार ने डीसी को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया है कि अंब स्थित एक बैंक शाखा में उनके सेविंग अकाउंट से 23 अप्रैल 2012 को पहली किस्त के रूप में 90 हजार निकाले गए। उसके बाद क्रमश: विभिन्न किस्तों में 07 मार्च 2003 तक कुल 9 लाख, 39 हजार 900 रुपये उसकी बिना अनुमति के अकाउंट से बैंक प्रबंधन ने निकाल लिए। इसकी सूचना उन्हें न तो एसएमएस के जरिये मिली और न ही बैंक प्रबंधन ने सूचित किया। दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी 19 मार्च 2016 को उस वक्त मिली जब उन्होंने संबंधित शाखा से अपनी स्टेटमेंट निकलवाई। उन्होंने जब इस मामले में बैंक प्रबंधन को शिकायत की तो बैंक प्रबंधन ने सारा मामला तत्कालीन बैंक प्रबंधक के पाले में डालते हुए कहा कि इसकी जांच की जाएगी। वहीं, इसी बैंक की ऊना शाखा से दीपक कुमार को 15 लाख का लोन भी जारी हुआ है, जिसे न चुका पाने पर ऋणी को बैंक प्रबंधन द्वारा कुर्की नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
दीपक कुमार का आरोप है कि बैंक प्रबंधन एक ओर फर्जीवाड़े से उनके खाते से पैसे निकालता रहा, दूसरी ओर उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया। इसकी वजह से उन्हें भारी परेशानियों से गुजरना पड़ा है। वहीं, उपायुक्त यूनुस का कहना है कि शिकायत आई है। मामले की जांच करवाई जाएगी। जबकि, संबंधित शाखा प्रबंधक का कहना है कि संबंधित मामला 2012 से 2014 के बीच का है, जिसकी बाकायदा विभागीय जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि सर्किल स्तर पर बैंक के उच्चाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन