{"_id":"576c1d444f1c1b5964b49436","slug":"elegation-of-rape-on-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति पर लगाया दुराचार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने पति पर लगाया दुराचार का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
हरोली विस के एक गांव की महिला ने अपने ही पति पर दुराचार का आरोप लगाया है। अपनी ही तरह के इस अलग मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में युवती तथा युवक के काफी समय पहले से एक दूसरे के संपर्क में थे, जिसके बाद दोनों की पिछले साल ही शादी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक महिला ने अदालत को दिए ब्यान में कहा है कि उसका पति उसके साथ जोर जबरदस्ती करता है।
विज्ञापन
हालांकि महिला के ब्यान में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा। महिला की ओर से शख्स पर एससी एक्ट का भी मामला दर्ज करवाया गया है। उधर, डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि महिला ने अपने पति पर दुराचार एवं एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
