{"_id":"57079c984f1c1b1b55c810d2","slug":"death-in-car-bullet-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बुलेट में टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-बुलेट में टक्कर, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Fri, 08 Apr 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के शिवबाड़ी पुल के पास कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, हादसे में बाइक के पीछे बैठी मृतक की बहन बुरी तरह घायल हो गई है। मृतक की पहचान रोहित जसवाल निवासी चौहाल जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। यह युवक अपनी नवविवाहिता बहन को उसके ससुराल छोड़ने जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह रोहित जसवाल अपने बुलेट पर सवार होकर अपनी बहन ममता ठाकुर को छोड़ने उसके ससुराल अंब जा रहा था। जैसे ही शिवबाड़ी के आगे पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार तेजरफ्तार कार ने विपरीत दिशा में आकर बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट पर सवार रोहित जसवाल और उसकी बहन ममता ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को 108 की मदद से गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोहित जसवाल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया, लेकिन रोहित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि, ममता ठाकुर को उसके परिजन इलाज के लिए होशियारपुर ले गए। गगरेट ट्रैफिक इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन