{"_id":"57b5f6a14f1c1b705e6ebe6e","slug":"currency-recovered-form-theif-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के घर से चोरी के गहने और कैमरा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी के घर से चोरी के गहने और कैमरा बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय स्थित टक्का रोड पर हुई चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी युवक से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से एक कैमरा और गहने बरामद किए हैं, जो आरोपी के घर मुरादाबाद, यूपी से हासिल किया गया है। वहीं, पुलिस ने चोरी मामले में संलिप्त अन्य शातिरों की तलाश शुरू कर दी है। धरपकड़ को पुलिस ने टीम यूपी भेज दी है।
गौर रहे कि 14 जुलाई 2016 को टक्का रोड निवासी प्रवीण मनकोटिया के घर से चोर लैपटॉप, गहने, कैमरा और नकदी लेकर फरार हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कुछ रोज पहले ऊना की एक दुकान पर चोरी हुआ लैपटॉप ब्रिकी के लिए आया, जिसे दुकानदार ने पहचानते हुए पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लैपटॉप बेचने आए जसपाल को गिरफ्तार कर लिया और पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
रिमांड के दौरान जसपाल ने चोरी किया हुआ कैमरा और गहने अपने घर मुरादाबाद में छुपाने की बात बताई। आरोपी ने बताया कि वारदात में एक अन्य साथी शामिल है। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चोरी हुए गहने और कैमरा बरामद कर लिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।