{"_id":"58a19bf14f1c1b5a33d84b8c","slug":"cross-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 13 Feb 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के समीप पुराना होशियारपुर रोड पर रविवार रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पहले पक्ष की ओर से नीरज कपिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह पुराना होशियारपुर रोड पर जा रहा था कि अचानक स्थानीय तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, जिससे उसे चोटें पहुंचीं। वहीं, दूसरे पक्ष के पीड़ित राकेश कपिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह देर रात पुराना होशियारपुर रोड पर जा रहा था कि अचानक ही दो युवकों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, जिससे उसे चोटें पहुंचीं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन