फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   crime

पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट

Mon, 25 Jan 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 25 Jan 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
crime
अंब (ऊना)। थाना अंब के तहत ठठल में पुरानी रंजिश के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसाए।
विज्ञापन


इसमें चार को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार एवं मेडिकल को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक पक्ष के महेंद्र सिंह का कहना है कि रविवार रात नौ बजे के करीब वह अपने घर पर था तो रास्ते में जोर-जोर से गालियां देने की आवाज सुनाई दी। जब बाहर रास्ते में गया तो विक्की चौधरी एवं उसका भाई बन्नी एवं उनके साथ दो अन्य साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मारपीट में उसे चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष विक्की चौधरी निवासी ठठ्ठल ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका भाई, बुआ और मामा का लड़का अपने खेतों में पानी लगाकर घर आ रहे थे तो इसी दौरान महेंद्र सिंह एवं उनके साथियों ने उनका रास्ता रोककर गाली गलौज कर हमला कर दिया, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। वहीं एसएचओ अंब ओम प्रकाश ने बताया कि मारपीट के मामले में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed