{"_id":"58c4322d4f1c1b623ddc461b","slug":"cow-hited-vehicle-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से टकराई नील गाय, श्रद्धालु घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से टकराई नील गाय, श्रद्धालु घायल
अमर उजाला ब्यूरो, अंब (ऊना)।
Updated Sat, 11 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल अंब के पक्का परोह के निकट एक नील गाय के कार से टकराने से एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब हरचरण सिंह पुत्र महिंद्र सिंह निवासी कीरतपुर साहिब कार में डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैडी के लिए जा रहा था।
ऊना-अंब मार्ग पर पक्का परोह के समीप एक नील गाय कार से टकरा गई। इस कारण हरचरण को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया है। अंब अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पंकज पराशर ने बताया कि घायल को उपचार दिया जा रहा है। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।