{"_id":"57b0a9944f1c1ba84c6eb054","slug":"childe-death-due-to-snake-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनसाई में जहरीले सांप के डसने से बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पनसाई में जहरीले सांप के डसने से बच्चे की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, लठियाणी (ऊना)।
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
zd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना में सर्पदंश के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा हादसे में ग्राम पंचायत बुधान के गांव पनसाई में सांप के डसने से नौ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात 9 वर्षीय दलजीत रात को अपने भाई और मां के साथ सो रहा था। इस दौरान सांप ने दलजीत को काट लिया। सांप के काटने के बाद जैसे ही दलजीत चिल्लाया तो साथ सो रही मां ने लाइट जगाई तो देखा बैड पर सांप था।
विज्ञापन
सांप को देख बच्चे की मां घबरा गई। चिल्लाने पर साथ सोए अन्य परिजन भी उठ गए। आनन-फानन में बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सर पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।'
विज्ञापन
उधर उपमंडल बंगाणा के एसडीएम दिले राम धीमान ने कहा कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम को मौके पर भेजकर परिजनों को तीन हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।