{"_id":"57443a664f1c1ba22c690937","slug":"boy-swalowed-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 24 May 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
क्षेत्र के गांव नंगड़ा में 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पीड़ित को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां पीड़ित का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नंगड़ा निवासी आतिश ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर पीड़ित को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पीड़ित का उपचार जारी है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक युवक के जहर निगलने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन