{"_id":"5ccb26f63459d3dbb171eec13bdc7351","slug":"bike-parked-outside-home-stolen-at-chintpurni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में घर के समीप खड़ी बाइक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिंतपूर्णी में घर के समीप खड़ी बाइक चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, भरवाईं
Updated Sun, 13 Dec 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक मालिक ने चोरी की शिकायत चिंतपूर्णी थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात को बाइक मालिक सुशील कालिया ने रोजाना की तरह अपनी बाइक अपने घर को जाने वाले रास्ते के बाहर खड़ी की थी।
विज्ञापन
जब रविवार को सुबह उसने अपनी बाइक को उक्त स्थान पर नहीं पाया तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद बाइक को काफी ढूंढा, लेकिन उसे कहीं भी अपनी बाइक नहीं मिली। तब बाइक चोरी होने के बारे में चिंतपूर्णी पुलिस थाना को सूचित किया। पिछले कुछ समय से चिंतपूर्णी में चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भी चोर यहीं पर पहले भी कई दोपहिया वाहनों पर हाथ साफ कर चुके हैं। इसका अब तक कुछ पता नहीं चला है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी का कहना है कि पुलिस बाइक चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन