{"_id":"58976b4f4f1c1b9073e807c5","slug":"bike-accident-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब मुख्यालय के समीप पेश आए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर घायल हुआ है।
विज्ञापन
घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जंाच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अंकुश निवासी नंगल जरियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात अंकुश व उसका चचेरा भाई शुभम एक्टिवा पर सवार होकर नैहरियां से पक्का परोह की तरफ जा रहे थे। अंब के समीप पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि अंकुश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शुभम को गंभीर चोटें पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शुभम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौका से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है। घायल युवक के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन