फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bee bites students

मधुमक्खियों के काटने से नौ बच्चे घायल

Sat, 20 May 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भरवाई/चिंतपूर्णी (ऊना)।
अमर उजाला ब्यूरो, भरवाई/चिंतपूर्णी (ऊना)। Updated Sat, 20 May 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
भरवाई/चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी में शनिवार सुबह स्कूल जा रहे नौ बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से बच्चों सहित स्कूल बस का ड्राइवर भी घायल हो गया। मधुमक्खी के काटने से घायल हुए बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार डीएवी स्कूल देहरा के स्कूली बच्चे सुबह के समय बस में सवार होकर स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन


चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास पर स्कूल बस पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के काटने से बस में बैठे नौ बच्चे और बस चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की पुष्टि अस्पताल के चिकित्सक दिनेश ने की है। उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से घायल हुए बच्चों और बस चालक को उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed