फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   attempt to kill old man after peering Kerosin

बुजुर्ग पर केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास

Sat, 26 Mar 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 26 Mar 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
attempt to kill old man after peering Kerosin
आग - फोटो : fire

क्षेत्र के बाथड़ी में रंजिश के चलते एक प्रवासी बुजुर्ग पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने का सनसनीखेज मामला सामना आया है। पीड़ित की पहचान बिहार के बेगुसराय जिले के तहत पड़ते समरिया घाट निवासी पोसन महंतो के रूप में की गई है। इसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित के पुत्र की शिकायत के आधार पर बाथड़ी निवासी आरोपी विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में राम पदार्थ पुत्र पोसन महंतो ने बताया कि शुक्रवार शाम वह रोजाना की तरह काम से बाथड़ी स्थित अपनी झोपड़ी की ओर लौट रहा था। झोपड़ी के पास पहुंचने पर उसे उसके माता-पिता के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह दौड़ कर मौके पर पहुंचा तो बाथड़ी निवासी विजय कुमार उसके पिता पर डंडों से वार कर रहा था। जब उसकी माता ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे भी बेरहमी से पीट डाला।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, विजय कुमार ने झोपड़ी में रखे मिट्टी तेल के दीये का सारा तेल उसके पिता पर छिड़क दिया और माचिस से आग लगा दी। आग लगाने के बाद भी आरोपी उनके पिता पर डंडे से वार करता रहा। आसपास खड़े अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत से उसे विजय के चंगुल से छुड़ाया और आग पर काबू पाने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 452, 323 व 307 कें तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed