फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   arest with Chura-Post

छह किलो चूरा पोस्त सहित दो गिरफ्तार

Tue, 06 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली Updated Tue, 06 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
arest with Chura-Post
crime - फोटो : demo pic

जिला ऊना की विशेष अन्वेषण इकाई व पंडोगा पुलिस ने संयुक्त नाकाबंदी के दौरान एक टेंपो से 6 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को एसआईयू टीम ने पंडोगा बैरियर पर नाकाबंदी की हुई थी।

विज्ञापन


इसी दौरान ऊना की ओर से आ रहे एक टेंपो पीबी 07 एएस-1938 को रोका गया, तो चालक घबरा गया। इस पर पुलिस को संदेह हुआ तथा पुलिस ने टेंपो की तलाशी में एक बैग से 5 किलोग्राम तथा चालक की कैप्री से एक किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया गया।
विज्ञापन


एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कुलविंद्र सिंह पुत्र शादी लाल, जरनैल सिंह पुत्र कर्म चंद निवासी बस्सी कलां, होशियारपुर के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम धारा 15 के तहत हरोली थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed