{"_id":"579e34b44f1c1bdc762b8ca4","slug":"arest-in-crime-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधा किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अजौली बाजार में पुलिस ने एक व्यक्ति को आधा किलोग्राम चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान सौरव कुमार निवासी शिवालिक एवेन्यू नंगल जिला रोपड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी संतोषगढ़ के प्रभारी और उनकी टीम ने रात्रि गश्त के दौरान अजौली में नाका लगा रखा था। इस दौरान एक युवक बाइक पर सवार होकर आया लेकिन पुलिस को देखकर बाइक को विपरीत दिशा में भगाने लगा।
विज्ञापन
इस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने युवक को धर दबोचा। जांच के दौरान युवक के बैग में रखे एक लिफाफे में आधा किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सौरव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन