फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मारपीट के वायरल वीडियो का लगा सुराग

मारपीट के वायरल वीडियो का लगा सुराग

Sun, 05 May 2019 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के वायरल वीडियो का लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो का पुलिस ने सुराग ढूंढ लिया है। वीडियो में अकेले युवक को डंडों और लात-घूसों से पीट रहे एक दर्जन के करीब युवक नंगल के रहने वाले हैं। पीड़ित युवक होशियारपुर का बताया जा रहा है।

जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने पीड़ित युवक की पहचान कर ली है। अब पीड़ित के बयान दर्ज किए जाएंगे। मारपीट का कारण ओएलएक्स पर कैमरे की खरीद के बाद पैसे की अदायगी न करना बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नंगल के युवक ने ओएलएक्स साइट पर कैमरा बेचने के लिए सूचना डाली। साइट पर कैमरा देख होशियारपुर के युवक ने नंगल के युवक से संपर्क किया। दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर बातचीत हुई। होशियारपुर के युवक ने राशि की अदायगी बाद में करने की बात कही। कैमरा लेने के बाद होशियारपुर के युवक ने पैसे देने ये आनाकानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंगल के युवकों ने होशियारपुर के युवक के साथ फोन पर भी संपर्क किया लेकिन वह आनाकानी ही करता रहा। इसके बाद युवकों ने झांसे में लेकर होशियारपुर के युवक को बातचीत के लिए गगरेट बुलाया। वहां नंगल के आधा दर्जन से अधिक युवक उसे उठाकर हरोली क्षेत्र के एक पोल्ट्री फॉर्म में ले आए। यहां पर नंगल के युवकों ने होशियारपुर के युवक की डंडों और लात-घूसों से खूब पिटाई की। पिटाई का यह वीडियो 26 अप्रैल है। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।


डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पीड़ित युवक का पता चल गया है। वह होशियारपुर का रहने वाला है। अभी तक पुलिस ने पीड़ित के बयान कलमबद्ध नहीं किए हैं। पुलिस ने पीड़ित युवक को जांच के लिए बुलाया गया है। इससे मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed