फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पीएसीएल इकाई में धमाका, एक की मौत

पीएसीएल इकाई में धमाका, एक की मौत

Tue, 15 May 2018 10:23 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
पीएसीएल इकाई में धमाका, एक की मौत
प्लांट में धमाका के बाद आग की भेंट चढ़ा समान। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नंगल/ऊना।
प्रदेश सरकार की नंगल स्थित औद्योगिक इकाई के प्लांट एक में धमाका होने से एक कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक ट्रेनी कर्मी के गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके के समय इकाई परिसर में दहशत होने से भगदड़ मच गई।

यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12.45 बजे उस समय हुआ जब इकाई में लगभग 32 वर्ष से काम करते आ रहे वरिष्ठ वेल्डर रजिंद्र कुमार निवासी भड़ौलियां (54) सहयोगी ट्रेनी फीटर अजय कुमार निवासी भलड़ी (24) के साथ प्लांट नंबर एक में लगे फाइबर से बने वाटर कैंडेनसेट टैंक की रिपेयर कर रहा था। वे टैंक में किसी बोल्ट को गैस कटिंग से काटने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान हुए जोरदार धमके से राजिंद्र कुमार की मौत हो गई जबकि उसके साथ काम कर रहा ट्रेनी फीटर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमका इतना जोरदार था कि राजिंद्र का शव लगभग 150 फीट दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन


जानकारों की माने तो लगभग 15 फीट ऊंचे इस टैंक की रिपेयर करते समय कथित तौर पर सुरक्षा को इंतजाम नहीं किए गए थे। रिपेयर के दौरान लगी आग को बुझाने के लिए बीबीएमबी, एनएफएल और नगर काउंसिल के अग्निशमन विभाग के कर्मियों की ओर से कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। इकाई मैनेजमेंट ने यूनिट में हुए हादसे की जानकारी तुरंत उपायुक्त रूपनगर और एसडीएम नंगल को फोन पर दी। सूत्रों की माने तो हादसे के समय इकाई में एंबुलेंस भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है कैंडेनसेट टैंक
इकाई परिसर में लगे किसी निजी कंपनी के सीपीडब्ल्यू प्लांट से निकलने वाली वेस्ट गैस को इस वाटर कैंडेनसेट टैंक में समा कर उसे नष्ट करने के बाद पानी को आगे सप्लाई किया जाता है। यहां टैंक में हो रही लीकेज को ठीक करने के लिए कार्य चल रहा था। यह कैंडेनसेट टैंक पीएसीएल इकाई का ही है।


हादसे की जांच के दिए आदेश : वालिया
इकाई के डीजीएम एमपीएस वालिया ने कहा कि इस हादसे में एक कर्मी राजिंद्र की मौत हुई है जबकि एक ट्रेनी अजय कुमार घायल हुया है। उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि कैंडेनसेट टैंक की रिपेयर के समय यह हादसा हुआ। रिपेयर का काम करते से समय सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए थे। उन्होंने कहा कि इकाई मृतक और घायल कर्मी को उचित मुआवजा देगी। साथ ही इकाई में हुए हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed