फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मैरिज पैलेस के बाहर खूनी संघर्ष

मैरिज पैलेस के बाहर खूनी संघर्ष

Wed, 13 Mar 2019 09:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
मैरिज पैलेस के बाहर खूनी संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र झलेड़ा स्थित मैरिज पैलेस के बाहर आधा दर्जन युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वारदात में हमलावरों ने युवक पर दराट, रॉडों का प्रयोग किया है। अचानक हुई इस वारदात से लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में विक्रम निवासी लोअर अरनियाला ने बताया कि मंगलवार को झलेड़ा स्थित मैरिज पैलेस में दोस्त के साथ शादी समारोह में मौजूद था। वापस लौटते समय पैलेस के बाहर गांव के युवकों ने विक्रम को घेर लिया। इसी दौरान तैश में आकर युवकों ने विक्रम पर दराट और तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। वारदात के दौरान लोगों ने बीच-बचाव किया और उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित विक्रम का आरोप है कि युवकों ने उसे जान से मारने की धमकियां दी हैं। उनसे उसे जान को खतरा है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed