{"_id":"5c4f36fabdec22691d36c271","slug":"61548695290-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, सास बहु की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई कार, सास बहु की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गोंदपुर जयचंद के एक परिवार के दो लोगों की मौत होने से गांव में मातम छा गया। पंजाब के कपूरथला में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ऊषा देवी और शैफाली जो रिश्ते में सास बहू थीं, दोनों की मौत हो गई। जबकि परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
घायलों को उपचार के लिए पटियाला में एक अस्पताल में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि गोंदपुर जयचंद निवासी परिवार के पांच सदस्य, कपूरथला पंजाब में शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार से वापस घर लौट रहे थे। कपूरथला से कुछ दूरी पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में परिवार की दो महिला सदस्यों सास ऊषा पत्नी दविंद्र कुमार और बहू शैफाली पत्नी प्रदीप कुमार दोनों निवासी गोंदपुर जयचंद तहसील हरोली जिला ऊना की मौत हो गई। मृतक सास-बहू का सोमवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के गंभीर रूप से घायल हुए दो सदस्य पटियाला स्थित अस्पताल में भर्ती हैं।