फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लूटपाट मामले में एक गिरफ्तार

लूटपाट मामले में एक गिरफ्तार

Wed, 20 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट मामले में एक गिरफ्तार
अंब(ऊना)। स्थानीय थाने के तहत बड़ूही में युवक से लूटपाट के मामले में पुलिस ने पंजाब के युवक को हिरासत में लिया है। गत रात टकारला युवक के साथ मारपीट और लूट की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसमें दीपक राणा निवासी टकारला ने बताया था कि वह परवाणु में आईटी फर्म में कार्यरत है और रात को घर के लिए लौट रहा था। बड़ूही में पुल के पास चार युवक बाइक के साथ खड़े थे और उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दस हजार रुपए और चेन छीन ली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में सीताराम निवासी बंगा नवांशहर पंजाब को हिरासत में लिया है। अंब के एएसआई अर्जुन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed