फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गुरपलाह में बिजली की दुकान में चोरी

गुरपलाह में बिजली की दुकान में चोरी

Sun, 11 Nov 2018 10:13 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
गुरपलाह में बिजली की दुकान में चोरी
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की आगामी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। गुरपलाह गांव में शातिर बिजली की दुकान के ताले तोड़कर विद्युत उपकरण और तांबा चोरी करके ले गए। चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है। शातिर बिना डर के आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शातिर दुकान में मोटर बाइंडिंग के लिए रखा करीब एक क्विंटल तांबे की तार चोरी करके ले गए। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार कुलदीप सिंह निवासी गांव बाथू तहसील हरोली जिला ऊना रोजाना की तरह शनिवार को दुकान बंद करके घर गया था। रविवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे थे। इस दौरान कुलदीप सिंह ने दुकान का सामान चेक किया तो दुकान में रखी तांबे की तार और विद्युत उपकरण गायब थे। तांबे की तार चोरी होने से दुकानदार को करीब 65 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मामले की सूचना कुलदीप सिंह ने फोन पर पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित दुकानदार कुलदीप सिंह की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed