{"_id":"5b855e5b42c792464b1c593f","slug":"51535467099-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। स्थानीय बस अड्डे के समीप अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान नरेश कुमार निवासी दौबड़ बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम बस अड्डे के पास नरेश कुमार बेहोशी की हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान पीड़ित नरेश की मौत हो गई। जेब से मिले पहचान पत्र से मृतक की पहचान नरेश कुमार निवासी दौबड़ बंगाणा के रूप में हुई। मामले को लेकर परिजनों को सूचित किया गया। हालांकि अभी मौके कारणों का नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान कलमबद्ध करने शुरू कर दिए हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।
विज्ञापन