फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार

Fri, 26 Apr 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार
गोहर (मंडी)। क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर बद्दी में दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर गोहर पुलिस थाना ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल करवा लिया है। एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। आरोपी की धरपक्कड़ तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार सुंदरनगर क्षेत्र के एक युवक ने क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा दिया और उसे बद्दी ले गया। बद्दी में युवक ने शादी करने के बहाने युवती से दुराचार किया। आरोपी के चंगुल से भागने के बाद घर पहुंची युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन युवती को लेकर वीरवार देर शाम थाना पहुंचे, जहां पीड़ित युवती ने बयान दिया कि उसके साथ सुंदरनगर के एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ मनोज वालिया ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed