{"_id":"5b10005c4f1c1bb0318b46a2","slug":"201527775324-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगड़ा स्कूल में चमगादड़ निकलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंगड़ा स्कूल में चमगादड़ निकलने से मचा हड़कंप
Updated Thu, 31 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव नंगड़ा के प्राइमरी स्कूल अचानक आधा दर्जन चमगादड़ों के निकलने से हड़कंप मच गया। पशु पालन विभाग ने मौके पर पहुंच सैंपल के तौर पर दो चमगादड़ों को कब्जे में ले लिया। उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। वीरवार को हुए घटनाक्रम में नंगड़ा के प्राइमरी स्कूल के एक कमरे में एक साथ कुछ चमगादड़ देखे गए। स्कूल की हेड टीचर रेखा देवी ने फौरन पंचायत प्रतिनिधियों को मामले की सूचना दी और बच्चों को कमरे से बाहर निकाल लिया। कुछ देर के लिए गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
पंचायत प्रतिनिधियों ने देरी न करते हुए घटना की सूचना पशुपालन विभाग को दी। इस पर संतोषगढ़ स्थित पशु चिकित्सक डॉ. अमित शर्मा ने टीम समेत मौके पर पहुंच कर चमगादड़ों को काबू किया। दो चमगादड़ टीम के हाथ लगे जबकि शेष चमगादड़ उड़ गए। चमगादड़ों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पशु चिकित्सक डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि सूचना टीम ने मौके का दौरा किया। सैंपल के तौर पर दो चमगादड़ों को कब्जे में लिया है। इसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन